हर विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में कोविड केयर सेंटर खुलवाएगा। मैरिज गार्डन जैसे स्थानों में ये सेंटर खुलेंगे और वहां प्रशासन व मेडिकल टीम तैनात रहेगी।
यह फैसला अस्पतालों में बेड की कमी को देखते हुए सोमवार को हुई जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में हुआ। सांसद शंकर लालवानी ने अरबिंदो अस्पताल के साथ बाकी जगह भी प्लाज्मा थैरेपी शुरू करने को कहा। नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर, सुदर्शन गुप्ता ने मास्क को लेकर सख्ती करने के लिए कहा। जनप्रतिनिधियों ने चिंता जताई कि उठावने फिर शुरू हो गए हैं। शवयात्रा व अन्य आयोजनों में भीड़ बढ़ रही है।
वहीं जिला प्रशासन ने 50 से अधिक बैंड बाजा, लाउडस्पीकर संचालकों से 50-50 हजार रुपए के बाउंडओवर कराया है कि वह किसी कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकाल तोड़कर सेवाएं नहीं देंगे। इसका उल्लंघन करने पर राशि जब्त करने के साथ कार्रवाई भी की जाएगी।
संक्रमित प्रसूता का हुआ सीजर, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
एमटीएच अस्पताल में पहली बार कोरोना संक्रमित प्रसूता का सीजर किया गया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। डॉ. अनुपमा दवे के नेतृत्व में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. देव्यानी तिवरी, डॉ. प्रियंका वास्कले, डॉ. कीर्ति सिन्हा, डॉ. रवि बारदे, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि भदौरिया की टीम ने ऑपरेशन किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment