header ads

ट्वीट कर रेलवे स्टेशन काे बम से उड़ाने की धमकी दी

कोरोनाकाल में नियमित ट्रेनें रद्द चल हैं। सिर्फ स्पेशल ट्रेन चल रही हैं। इस बीच किसी ने सिकंदराबाद के डीआरएम को ट्विटर पर स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इसके बाद सभी रेलवे स्टेशन को सूचित कर अलर्ट किया गया है। सोमवार को आरपीएफ ने कुली, ऑटो चालक और रेलवे कर्मचारियों को समझाइश देते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध वस्तु के दिखने पर तुरंत सूचित करें।

जानकारी के मुताबिक बीते रोज सिंकदराबाद के डीआरएम को किसी असामाजिक तत्व ने ट्विटर पर स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इसके बाद आरपीएफ को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं। आरपीएफ के टीआई आनंद स्वरूप पांडेय का कहना है कि जो भी ट्रेनें आ रही हैं, उनकी वह सघन जांच करवा रहे हैं। साथ ही संदिग्ध लोगों पर नजर रख रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget