पिछले 48 घंटे से हो रही तेज बारिश से खरीफ की फसलें बर्बाद हो गई हैं। खरीफ की फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। मक्का, गन्ना, धान की फसलें प्रभावित हुई हैं। मक्का की फसल बर्बाद हो गई है और कई एकड़ के खेतों में लगा गन्ना आड़ा हो गया है। शनिवार काे कृषि विभाग के अमलेेे ने खेतों में पहंचकर किसानों से चर्चा की। उपसंचालक कृषि केपी भगत, अनुविभागीय अधिकारी रामवीर सिंह राजपूत ने भी फसलों का निरीक्षण किया। इस विषय में वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी आरएस सिंगाड़े ने बताया लगातार दो दिनाें से हो रही तेज बारिश से फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। विभाग ने ग्राम पंखा, अंधारिया, मोहनढाना, खानापूर, ससाबड़, कनोजिया, लालावाड़ी, तिरमहू आदि ग्रामों का दौरा किया। आरडी सिंगारे ने बताया कि तेज बारिश के साथ तेज हवा भी चली है, जिसके कारण गन्ने की फसल ऊंचाई ज्यादा होने के कारण आड़ी हो गई है। अतिवृष्टि ने मक्का सहित खरीफ की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। खरीफ की फसलों को अतिवृष्टि से तो नुकसान पहुंचा ही है, वहीं कीटों ने भी फसलों को खासा नुकसान पहुंचाया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment