हजीरा थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अनीता की कार को उनका ड्राइवर मुनेंद्र सिकरवार लेकर गायब हो गया। ड्राइवर दरोगा से विगत सप्ताह रिश्तेदारी में जाने के लिए कार ले गया था। काफी दिन बाद जब वह वापस नहीं आया तो उससे कार वापस मंगाने के लिए संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने मोबाइल फोन भी बंद कर लिया।
थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि पुलिस कॉलोनी हजीरा निवासी शहजाद खान ट्रैवल्स संचालक हैं। उनकी पत्नी सब इंस्पेक्टर अनीता हजीरा थाने में पदस्थ हैं। कुछ दिन पूर्व उनका ड्राइवर मुनेंद्र उनकी स्विफ्ट कार रिश्तेदारी में इटावा जाने की बात बोलकर ले गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment