साेमवार काे 18 नए इलाकाें में 21 काेराेना संक्रमित सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार गुरुकुल कॉलोनी राऊ, पूर्णिता कॉलोनी, क्योरवेल हॉस्पिटल, धार नाका की भागीरथ कॉलोनी, जयराम नगर, देपालपुर का वार्ड 6, होटल प्रिंस पैलेस, पटवारी चौक, पोरवाल मोहल्ला, बापट चौराहा, सीताबाग कॉलोनी, ग्राम बोरदाखेड़ी को नए क्षेत्रों के रूप में चिह्नित किया है। इधर, 160 क्षेत्रों में 278 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें अंबिकापुरी में 15, स्कीम नंबर 54 में 10, सुदामा नगर में 10, असरावदखुर्द व विजय नगर में 3-3, गुमाश्ता नगर में 5 मरीज मिले हैं। हालांकि इनमें से किसी भी जगह को कंटेनमेंट एरिया घोषित नहीं किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment