कोरोना संकट के बीच सभी प्रमुख कोर्स में एडमिशन का पहला चरण पूरा हो गया है। अब सिर्फ सीटों का अलॉटमेंट आना बाकी है। यूनिवर्सिटी टीचिंग विभागों, कॉलेजों में एडमिशन के लिहाज से अगले 14 दिन अहम हैं। कॉलेजों में बीकॉम, बीए, बीबीए और बीएससी जैसे यूजी कोर्स में ऑनलाइन एडमिशन की पहली सूची 3 सितंबर को आएगी। इसी दिन पता चलेगा कि किस कोर्स में क्या कट ऑफ रहा। होलकर साइंस, जीएसीसी, न्यू जीडीसी, ओल्ड जीडीसी सहित 11 सरकारी और 100 से ज्यादा निजी कॉलेजों में मेरिट के आधार पर प्रवेश होगा।
कॉलेजों में पीजी कोर्स - पीजी में एडमिशन को लेकर 31 अगस्त को रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख थी। 7 सितंबर को सूची आएगी।
सीईटी कोर्स : 8 दिन में 5500 से ज्यादा आवेदन, 13 सितंबर आखिरी तारीख
देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के टीचिंग विभागों में सीईटी कोर्सेस के एडमिशन के लिए महज आठ दिन में ही 5500 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। 13 सितंबर तक ये रजिस्ट्रेशन होंगे। हर साल कुल औसत 16 हजार आवेदन आते हैं। कोरोना के लिहाज से यह अहम होगा कि इस बार संख्या घटती या बढ़ती है।
नॉन सीईटी कोर्स : आवेदन की लिंक बंद
इधर, नॉन सीईटी कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन अब बंद हो गए हैं। 31 अगस्त अंतिम तारीख थी। कुल 3700 से आवेदन आए। लगभग चार हजार सीटें हैं। खास बात यह है कि पिछले साल महज 2300 आवेदन थे।
बीएड : रजिस्ट्रेशन की लिंक बंद, अब लिस्ट का इंतजार
बीएड में रजिस्ट्रेशन का दूसरा दौर भी थम गया। अब मेरिट आधार पर लिस्ट आएगी। पहले दौर में प्रदेश के 502 कॉलेजों की 62 हजार सीटों में से महज 11 हजार भर पाई हैं। वहीं एमएड की कुल पांच हजार सीट, बीपीएड की 1760 और एमपीएड की 340 सीटें हैं, जिनमें से भी 20 फीसदी तक सीट भी नहीं भर पाई है।
कोर एमबीए : अब तक जारी नहीं किया शेड्यूल
कोर एमबीए (फुल टाइम) में एडमिशन को लेकर अब तक कोई शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, जबकि ग्रेजुएशन के आधार पर ही एडमिशन की गाइडलाइन एआईसीटीई ने जारी कर दी है। डीटीई (डायरेक्टर ऑफ टेक्निकल एजुकेशन) के जरिए यह पूरी होना है। पहले कहा गया था कि इस बार यह प्रक्रिया 10 अगस्त के आसपास शुरू होगी, लेकिन अभी तक शेड्यूल ही नहीं आया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment