header ads

खिलाड़ियों को नहीं हरा सकता काेराेना, जारी रखें अभ्यास

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया। शनिवार को खेल दिवस पर शिवाजी स्पोटर्स एकेडमी और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कोरोना काल में खेलों को लेकर वेबिनार आयोजित किया। इस वेबिनार में हॉकी सहित अन्य खेलों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने एक सुर में लॉकडाउन में भी खेल गतिविधि शुुरू करने पर अपना मत दिया। सभी ने कहा- कोरोना खिलाड़ी को कभी हरा नहीं सकता, बल्कि कोरोना को हमें हराना है। जूम एप पर हुए वेबिनार में 1975 विश्व कप विजेता रही टीम के सदस्य ओंकार सिंह, प्रदेश की पहली महिला पर्वतारोही मेघा परमार, प्रदेश फुटबॉल संघ के सचिव अमित रंजन देव, खेलों के विशेषज्ञ गिरीश जुयाल, महिला जूनियर हॉकी खिलाड़ी दिव्या ठेपे और मोहम्मद तारिक जुड़े। इस वेबिनार में गिरीश गोयल ने कहा परिवार में परंपरागत खेल खत्म कर दिए गए हैं। प्रदेश की पहली महिला पर्वतारोही मेघा परमार ने अपने जीवन के संघर्ष को सामने रखा। फुटबॉल संघ के सचिव अमित रंजन देव ने कहा किसी भी परिस्थिति में हमें खेल को नहीं छोड़ना है। हमें घर पर रहकर वर्कआउट करना है। इसके बाद 1975 वर्ल्डकप हॉकी टीम के विजेता ओंकार सिंह ने कहा मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन को देखकर सभी को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। संचालन अभिजर हुसैन और शारिक खान ने किया। इस वेबिनार में हाकी संघ के अध्यक्ष प्रदीप खंडेलवाल, लल्ली वर्मा, नरेंद्र सिंह ठाकुर, हेमंत बबलू दुबे, रोमी आहलूवालिया, नितेश राजपूत, रितेश बुआड़े, अभिषेक संतोरे, रिशु सिंह, मोहसिन खान, बाबू सिंह मौजूद थे।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर किया पौधरोपण
मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया। इसमें एसपी सिमाला प्रसाद, एएसपी श्रद्धा जोशी, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष
प्रदीप खंडेलवाल, हॉकी प्रमोटर हेमन्तचंद दुबे, हॉकी खिलाड़ी संतोष अमरोही विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर पौधरोपण किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Karenna can't beat players, continue practice


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget