header ads

भागने से पहले जिस मो. नंबर पर फोन किया, उसकी शिनाख्त में जुटी पुलिस

स्पा में सेक्स रैकेट चलाने वाला मास्टरमाइंड प्रमोद शर्मा अभी भी गिरफ्त से बाहर है। अस्पताल में उसकी सिक्योरिटी में केवल एक लोक रक्षक को तैनात किया गया था। आरोपी के भागने के बाद लोक रक्षक नरेश निनामा करीब 45 मिनट तक उसे ढूंढता रहा और नहीं मिलने के बाद अपने ऊपरी अधिकारियों को उसने इस बारे में जानकारी दी। आरोपी के भाग जाने के बाद लोक रक्षक टॉयलेट में भी चेक किया था। उमरा पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी प्रमोद के बगल एडमिट एक वृद्ध के मोबाइल से उसने किसी को फोन किया था और फिर वह नंबर डिलीट कर दिया था। पुलिस अब उस वृद्ध व्यक्ति के मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच कर रही है।

खोजने में लगाई है तीन टीमें

पुलिस इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी चकमा देकर अस्पताल के पिछले दरवाजे से निकला और अस्पताल के पीछे के बस स्टॉप तक जाता हुआ दिख रहा था। उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला और आगे कहीं सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है। उसका मोबाइल हमारे पास है। आरोपी को ढूंढने के लिए पुलिस ने तीन टीमें बनाई हैं और जितने भी उसके रिश्तेदार और पहचान वाले हैं सब से पूछताछ हो गई है। ढूंढने का प्रयास जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget