header ads

बकाया किस्त वसूलने गए एजेंट को दौड़ाकर पीटा, दो लोगों पर केस दर्ज

बजाज फाइनेंस से लिए लोन के बकाया किस्त की वसूली करने गए एजेंट पर लोन लेने वालों ने डंडे से पीट कर घायल कर दिया। 20 वर्षीय एजेंट ने 2 लोगों के खिलाफ उमरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार मगदल्ला वीआर मॉल के सामने ईडब्ल्यूएस आवास निवासी मुकेश तिवारी बजाज फाइनेंस कंपनी में एजेंट है और उसका काम लोन के बकाया किस्त की वसूली करना है।

वेसु एलपी सवानी स्कूल के पास मुक्तानंद सोसाइटी निवासी निषिध सोलंकी ने बजाज फाइनेंस से लोन लिया था, जिसकी 3 किस्त उसने नहीं भरी थी। इसकी वसूली करने का काम मुकेश को दिया गया था। शुक्रवार की दोपहर 3 बजे मुकेश अपने दोस्त के साथ निषिध के घर पैसे लेने गया था। निषिध घर पर नहीं था और दोबारा आते समय फोन करके हिसाब करने के लिए कहा था।

इसके बाद मुकेश अपने दोस्त के साथ दोबारा उसके घर गया तो निषिध ने डंडे से उस पर हमला कर दिया और उसे दौड़ाकर पीटा। जिसके बाद मुकेश ने उमरा पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत करवाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि पीटते वक्त वह वहां से भागा जिसका पीछा करते आरोपी और उसके दोस्त तुषार ने स्कूटी से पकड़ लिया और डंडे से पीटने लगे। यह देखकर लोग इकट्ठा हो गए और 100 नंबर पर फोन कर दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget