आगर रोड के घट्टिया थाना क्षेत्र में गिट्टी खदान में भरे पानी व तालाब में डूबने से एक बालक व किशोर की मौत हो गई है। दोनों ही घटना में पुलिस ने शनिवार को मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
घट्टिया थाना प्रभारी विपिन बाथम ने बताया कि दोनों ही घटना 26 अगस्त की है लेकिन घटना स्थल दोनों अलग-अलग जगह के है। पहली घटना कालूखेड़ी गांव की है। यहां रहने वाले अशोक परमार का 8 साल का बेटा यश गांव के तालाब पर नहाने चला गया था इस दौरान डूब गया।
परिजनों को पता चलने पर तालाब में खोजबीन करने पर बालक का शव निकला। वहीं दूसरी घटना नजरपुर गांव की है। यहां गिट्टी खदान में पानी भर जाने के दौरान वहां नहाने गया करण बंजारा 15 साल डूब गया। दोनों घटना में मर्ग कायम किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment