header ads

ट्यूबवेल से निकलने लगा ज्वलनशील तरल पदार्थ, पीएचई के कर्मचारियों ने लिए सैंपल

जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर कोलगांव के समीप सेलगांव में बाेरवेल से अचानक ज्वलनशील पदार्थ निकलने लगा। वर्ष 2014 में चारबन गांव में 200 फीट गहरा ट्यूबवेल ग्राम पंचायत ने कराया था। यह बोर खराब पड़ा था।
शनिवार को अचानक दोपहर में खराब पड़े बोर से हरे रंग का तरल ज्वलनशील पदार्थ निकलने लगा। सेलगांव निवासी सचिव गौरीशंकर साहू, कृष्णा सोनी, दिनेश लिल्होरे ने बताया कि यह चार पहिया वाहन में इस्तेमाल किया जाने वाला डीजल युक्त पदार्थ है। जिसकी सूचना मिलते ही साईंखेड़ा पुलिस ने ट्यूबवेल को कब्जे में लेकर पुलिसकमिर्यों का पहरा लगा दिया। इसके पहले ट्यूबवेल से निकल रहे तरल पदार्थ को देखने लोग पहुंच रहे हैं। कुछ लोग उसे भरकर भी ले गए पीएचई विभाग के कर्मचारी टयूबवेल के सैंपल भी ले गए हैं।

जियोलॉजिक सर्वे के अधिकारी करेंगे जांच
^ट्यूबवेल में किसी ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ के निकलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर इस ट्यूबवेल को बंद करवाकर पुलिस की कस्टडी में रखा है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को इसकी सूचना दूरभाष पर देकर जांच करवाने को कहा है। जियोलॉजिक सर्वे के अधिकारी बारिश के कारण बाबई में फंसे हुए हैं। उनके आने पर वे ही इसकी जांच करेंगे।
- शशांक शुक्ला, जिला खनिज अधिकारी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget