भैरवगढ़ पुल पर ग्यारसीनगर निवासी करण पिता जगदीश 35 साल की बाइक व माेबाइल लावारिस अवस्था में मिलने के दो दिन बाद युवक का शव नदी में मिला। शनिवार सुबह झाड़ियों में फंसे शव को तैराक दल ने बाहर निकाला। परिजनों से शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।
करण कोयला फाटक मार्ग पर गैरेज संचालित करता था और गुरुवार शाम को रिश्तेदार को 800 रुपए पत्नी को देने के लिए दिए थे। साथ ही यह भी कहा था कि अब वह घर नहीं जाएगा। लावारिस हालत में मोबाइल व बाइक मिलने के बाद से ही जीवाजीगंज थाना पुलिस तैराकों की मदद से खोजबीन में लगी हुई थी।
शनिवार काे शव मिलने के बाद परिजनों के बयान लिए गए। एसआई प्रमोद भदौरिया ने बताया संभवत: आर्थिक तंगी व पारिवारिक कारणों के चलते युवक ने आत्महत्या की है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment