मप्र में 27 विस सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुुरू कर दी है। शनिवार को एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने चिचोली ब्लॉक में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विधायकों को जिताने का संकल्प लिया। त्रिपाठी ने आगामी उपचुनाव में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की जवाबदारी तय की। बैठक में एनएसयूआई नगर अध्यक्ष आर्यन आर्य, घोड़ाडोंगरी एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष शिवम आर्य, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राहुल पटेल, जिला महामंत्री सोनू जायसवाल, प्रदेश एनएसयूआई के पूर्व सचिव अनिल भुसारी, युवा नेता संदीप ठेकेदार, रोहित आर्य, पीयूष दामड़े, गौरव राठौर, देवेंद्र आर्य, अर्जुन राठौर,अभय आर्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment