सितंबर में होने वाली ओपन बुक प्रणाली की परीक्षाओं के लिए विक्रम विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर के अंतिम वर्ष के पाठ्यक्रमों का परीक्षा कार्यक्रम तो जारी कर दिया लेकिन अब तक संग्रहण केंद्रों की सूची ही तैयार नहीं हो सकी है। वहीं स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों का टाइम टेबल अब तक जारी नहीं हो सका है। विवि ने ताबड़तोड़ केवल स्नातक स्तर के कोर्स का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया।
इनमें भी बीसीए, बीबीए आैर बीकॉम की परीक्षाएं ही 5 सितंबर से शुरू हो रही है। बीएचएससी की परीक्षा 7 सितंबर से, बीएससी की परीक्षा 9 सितंबर से आैर बीए की परीक्षाएं 11 सितंबर से शुरू होंगी। परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के लिए संग्रहण केंद्र बनाए जाना हैं। जिनकी जिम्मेदारी चिन्हित महाविद्यालयों के प्राचार्यों को सौंपी गई है लेकिन शनिवार शाम तक भी विवि परिक्षेत्र के जिलों के संग्रहण केंद्रों की सूची प्राप्त नहीं हो सकी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment