रिदम क्लब और उज्जैन वाले ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार शाम वंदे मातरम् कार्यक्रम रखा गया। उज्जैन वाले ग्रुप के फेसबुक पेज पर इसका लाइव प्रसारण किया गया। साथ ही अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी इसका प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम में वंदे मातरम्..., मेरे देश की धरती..., संदेशे आते हैं..., तेरी मिट्टी में मिल..., ये देश है वीर जवानों का..., ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी..., भारत हमको जान से प्यारा है, सबसे प्यारा देश हमारा है... सहित अन्य देशभक्ति गीत सुनाए गए। कपिल यार्दे ने बताया इस कार्यक्रम को सोशल प्लेटफॉर्म पर 1.5 लाख से अधिक लोगों ने देखा व सुना। कार्यक्रम में कलाकार जितेंद्र शिंदे, संध्या गरवाल, गुल खान, नीरज बड़ोदिया, उनेजा खान, पूर्वेश जोशी, प्रीति दीक्षित, मुकेश शिंदे सहित अन्य कलाकारों ने गीत सुनाए। कार्यक्रम में कोरोना योद्धाओं के रूप में डॉ. महावीर खंडेलवाल और डॉ. रौनक एलची का सम्मान भी किया।
ध्वजवंदन के बाद होगा पौधारोपण
मां शिप्रा तैराक दल सामाजिक एवं सांस्कृतिक कल्याण समिति द्वारा योगीपुरा में ध्वजारोहण किया जाएगा। अध्यक्ष पं. हिमांशु जोशी ने बताया समारोह में कोविड- 19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए सीमित संख्या में सदस्य शामिल होंगे। ध्वजवंदन व राष्ट्रगान के बाद शिप्रा तट पर पौधारोपण किया जाएगा। इधर भाजपा नगर द्वारा शनिवार सुबह 7.45 बजे छत्रीचौक पर संक्षिप्त रूप में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एक शाम वतन के नाम कार्यक्रम में सोशल मीडिया पर शाम 6 बजे से देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति होगी।
सेनानियों के परिवार उपेक्षित- चौबे
मप्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौबे ने कहा है कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इस आजादी के आधारस्तंभ हैं। उन्होंने इसके लिए बलिदान दिया है, उसे भुलाया नहीं जा सकता लेकिन आज उनके उत्तराधिकारी परिवार उपेक्षित जीवन जीने को मजबूर हैं। चौबे ने सरकार से उनकी मदद का आग्रह किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment