header ads

दो बत्ती की तरफ से दूसरी लेन बनना शुरू

सैलाना बस स्टैंड से दो बत्ती तक फोरलेन बन रहा है। सैलाना बस स्टैंड से दो बत्ती तक एक लेन का काम पूरा हो गया है।
निर्माण एजेंसी ने अब दो बत्ती की तरफ से दूसरी लेन का काम भी शुरू कर दिया है। वहीं मार्ग में आ रही बिजली लाइन को भी रविवार से हटाना शुरू कर दिया है ताकि फोरलेन का काम तेजी से पूरा हो सके। इधर ठेकेदार ने दो बत्ती से सर्किट हाउस की तरफ मुरम डालना शुरू कर दी है। इसके बाद सीसी रोड तैयार की जाएगी। जल्द ही शहर वासियों को एक और फोरलेन की सौगात मिलेगी। इससे आने-जाने में सुविधा होगी।

बिजली लाइन की वजह से फोरलेन में देर

निर्माण एजेंसी को बिजली लाइन की वजह से भी दिक्कत आ रही है व विद्युत वितरण कंपनी समय पर यह काम नहीं कर रही है। इस कारण रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने की साइड का निर्माण कार्य रुक गया है। यह काम एक पखवाड़े से भी अधिक समय से प्रभावित रुका हुआ है। ऐसे में निर्माण एजेंसी ने दो बत्ती से काम शुुरू किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget