ट्रक में पुलिसकर्मियों के भीगने को लेकर वीडियो वायरल होने के मामले में एसपी गौरव तिवारी ने 10 आरक्षकों को नोटिस जारी किए हैं। जांच सीएसपी को सौंपी गई है।
शुक्रवार को एफएसएल ड्राॅफ्ट दस्तावेज और जरूरी सामग्री लेकर ट्रक से भोपाल जा रहे 10 आरक्षकों का भीगते हुए वीडियो वायरल होने के बाद जिला और पुलिस मुख्यालय भोपाल में हड़कंप मच गया था। आरक्षकों के अनुसार पुलिस लाइन के परिवहन अधिकारी ने बस देने के बजाय ट्रक से भेज दिया था। ट्रक की छत तिरपाल की थी जिससे पानी टपक रहा था। पानी टपकने के कारण आरक्षक भीगते हुए भोपाल गए और रतलाम लौटे। भीगने के साथ ही उनके दस्तावेज भी खराब हो गए थे। जवानों ने इसका वीडियो बनाया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment