वीर नर्मद दक्षिण गुजरात यूनिवर्सिटी में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। यूनिवर्सिटी की मनमानी से अधिकांश छात्र प्रवेश से वंचित रह गए हैं। काेरोना के संक्रमण को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने छात्रों से ऑनलाइन आवेदन जमा करवाए थे। लॉकडाउन में अधिकांश छात्र शहर छोड़कर अपने गांव चले गए थे। आनन-फानन में यूनिवर्सिटी ने प्रवेश प्रक्रिया भी बंद कर दी, इससे अधिकांश छात्र प्रवेश नहीं ले गए।
वहीं, ग्रामीण इलाकों में रहने वाले छात्राें को कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इस वजह से समय पर प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे। भावेश रबारी ने कहा कि न तो सिंडीकेट की बैठक बुलाई गई और नही कोई विचार-विमर्श किया गया। डिप्टी रजिस्ट्रार प्रकाशभाई ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है।
परीक्षा: यूजीसी के आदेश के बाद भी कोई तैयारी नहीं
यूजीसी ने यूनिवर्सिटी को 30 अगस्त तक परीक्षा खत्म करने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद परीक्षा की कोई तैयारी नहीं की जा रही है और न ही छात्रों को इसकी जानकारी दी गई। यूनिवर्सिटी ने अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है। शहर छोड़कर बाहर जा चुके छात्र परीक्षा को लेकर परेशान हैं।
आर्किटेक्चर में प्रवेश लेने वाले छात्रों की परेशानी बढ़ी, अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई
आर्किटेक्चर में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों को परीक्षा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। 29 अगस्त को परीक्षा लेने की घोषणा की गई है। कोरोना की वजह से पहले 1 अगस्त को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। वेबसाइट बंद होने से छात्रों की परेशानी बढ़ गई है। आर्किटेक्चर में प्रवेश लेने के लिए नाटा की परीक्षा पास करना जरूरी है। प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा में केवल 8 दिन ही बचे हैं। अब तक छात्रों को न तो पासवर्ड दिया गया और न ही कोई जानकारी दी जा रही है। दोबारा परीक्षा स्थगित होने की संभावना प्रतीत हो रही है। विभाग की वेबसाइट भी बंद है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment