जोन क्रमांक एक में फायर सब स्टेशन के लिए जगह चिह्नित की जाए और वाचनालयों की पुरानी किताबों को सूचीबद्ध कर राइट आॅफ किया जाए। ये निर्देश शुक्रवार को नगर निगम की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए गए। समिति की प्रभारी नीलू रानी खत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्थापना विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, जनसंपर्क विभाग, विधि विभाग, स्टोर विभाग की समीक्षा करते हुए विभाग प्रमुखों से विभागों की जानकारी प्राप्त की गई। बैठक में विधि विभाग द्वारा निगम के पक्ष मे पारित महत्वपूर्ण प्रकरणों की जानकारी प्रस्तुत की गई।
स्थापना विभाग द्वारा समय मान, वेतनमान क्रमोन्नति, अनुकंपा, विनियमितिकरण प्रकरणों की जानकारी प्रस्तुत की गई। पुस्तकालय विभाग द्वारा वार्डो में चलने वाले वाचनालयों में आने वाले समाचार पत्रों, कंट्रोल रूम के कार्य, बैठकों की सूचना, स्वास्थ्य विभाग की उपस्थिति निगम के विभिन्न विभागों की जानकारी दूरभाष पर देने आदि की जानकारी प्रस्तुत की गई। स्टोर विभाग द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा मांगी गई सामग्री के साथ ही क्रय की जाने वाली सामग्री की जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में राजकमल ललावत, संजय कोरट, लीला वर्मा एवं अपर आयुक्त मनोज पाठक आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment