स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संस्था राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना की ओर से अंतरराष्ट्रीय वेब संगोष्ठी आजादी के अमर स्वर का आयोजन रखा गया। वेब संगोष्ठी के मुख्य अतिथि विक्रम विवि के कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्र शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि हरेराम वाजपेयी (इंदौर), शहाबुद्दीन नियाज मोहम्मद शेख (पुणे), डॉ. चेतना उपाध्याय (अजमेर) आैर राव कुलदीप सिंह (भोपाल) थे। अध्यक्षता ओस्लो नॉर्वे के प्रवासी साहित्यकार सुरेशचंद्र शुक्ल शरद आलोक ने की।
प्रो. शर्मा ने कहा राष्ट्र के विकास के लिए समत्व भावना और ऐक्य बंधन आवश्यक है। अपने देश की प्रकृति और संस्कृति के साथ प्रेम राष्ट्र भक्ति का प्रतीक है। स्वतंत्रता का महत्व राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर आजादी के साथ वैचारिक आजादी प्राप्त करने में है। संचालन रागिनी शर्मा ने किया। आभार डॉ. अमृता अवस्थी (इंदौर) ने माना।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment