स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल परिसर में हार्ट अटैक से एक रिटायर शिक्षक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार कोतवाली थाना अंतर्गत बजरिया वार्ड नंबर 1 निवासी रिटायर शिक्षक बालमुकुंद सिंह ठाकुर 82 स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने सुबह नरसिंह मंदिर के पास सर्वोदय स्कूल गए थे। बताया गया है वे स्कूल के चबूतरे पर बैठे-बैठे गिर गए थे, मौके पर उपस्थित लोगों ने तुरंत ही 108 एम्बुलेंस को बुलाया और उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर द्वारा अटैक आना बताया गया।
वह पलन्दी चौराहा के पास स्थित रघुवर प्रसाद मोदी राष्ट्रीय जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाते थे और स्कूल से रिटायर हो गए थे। वह सर्वोदय विद्यालय में समिति सचिव रहे और हर साल 15 अगस्त, 26 जनवरी आदि कार्यक्रम में शामिल होने जाते थे। ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान स्कूल में घटना होने से पूरे मोहल्ले में चर्चाएं शुरू हो गईं। वहीं स्कूल में केवल ध्वजारोहण किया गया। वे धर्मेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, नरेन्द्र सिंह के पिता थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment