लाॅकडाउन में जरूरतमंदाें काे राशन किट मुहैया करवाने वाला कपड़ा बाजार का स्वयंसेवी संगठन टेक्सटाइल युवा ब्रिगेड लिंबायत में बाढ़ग्रस्ताें की सेवा के लिए आए आया है। ब्रिगेड के संस्थापक राजू तातेड़ ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष ललित शर्मा की देखरेख में कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन में जरूरतमंदों की सेवा की थी। प्रवासी श्रमिकों के लिए ट्रेन की व्यवस्था, राशन, मास्क, सैनिटाइजर का वितरण किया था।
शहर में भारी बारिश होने से लिंबायत के बाढ़ग्रस्त इलाकों में टेक्सटाइल युवा ब्रिगेड ने प्रभावितों तक दूध और पानी पहुंचाया। 5 से 7 फीट पानी होने के बावजूद ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने लोगों की मदद की। इस दौरान ललित शर्मा, राजू तातेड़, सुरेंद्र सेठिया, जीवन पुनेठा, अशोक अग्रवाल, राजेंद्र भंसाली, मनोज पांडे, टीकम असावा, सुरेश भाटी, अमित शर्मात आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment