क्राइम ब्रांच की टीम ने पाल में गाैरव पथ पर एक बिल्डिंग में दबिश देकर 13 जुआरियाें काे गिरफ्तार कर 8.63 लाख का सामान जब्त किया है। पुलिस इंस्पेक्टर जेडएन घासुरा के निर्देश पर पुलिस जुआरियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है।
गौरव पथ पर स्थित मोनार्क आर्केड की दूसरी मंजिल पर जिगर, राहुल और कार्तिक ने सी-226 में विक्टर आईटी सॉल्यूशन के नाम से ऑफिस खोल रखा था। पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि आरोपी बाहर से आदमियों को बुलाकर ऑफिस में जुआ खेलवाते हैं। पुलिस ने 18 अगस्त को दबिश देकर 13 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर मौके से 8लाख, 63हजार, 700 रुपए का सामान जब्त किया। पुलिस को देखते ही अहमदाबाद का रहने वाला भरत और आर्मेनिया देश का एक नागरिक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने जिगर टोपीवाला, राहुल प्रजापति, कार्तिक सिसोदिया, हुसैन कोकावाला, भाविक सेठ, फलक काबरावाला, जैमेश राठौड़, अर्जुन कंसारा, कुशान कंसारा, राज आनंद, इशिता गांधी, कृपा सेंटर और शशांक टेलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 13 लेपटॉप कीमत 4.15 लाख, 8 मोबाइल कीमत 1.50 लाख, 55 हजार की एक टीवी और 1लाख, 83हजार, 700 रुपए नकद बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फर्जी ई-मेल आईडी से जुआ खेलवा रहे थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment