वीर नर्मद दक्षिण गुजरात यूनिवर्सिटी में शनिवार को एकेडमिक काउंसिल की बैठक बुलाई गई। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अलग-अलग विभागों के साथ की गई थी। यूनिवर्सिटी के एकेडमिक काउंसिल की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जो पहले से परीक्षा की तारीख तय है अब उसमें किसी भी तरीके से बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके लिए यदि कोई मांग भी की जाएगी तो भी यूनिवर्सिटी इस पर कोई बदलाव नहीं करेगी।
दूसरी तरफ लॉ की परीक्षा को लेकर फिर बदलाव किया गया है। अब 21 सितंबर को ली जाने वाली परीक्षा को और पहले किया आयोजित किया जाएगा। अब यह परीक्षा 14 सितंबर को ली जाएगी। एकेडमिक काउंसिल की बैठक में ऑफलाइन परीक्षा में परीक्षा के सेंटर को लेकर भी निर्णय लिया गया। छात्रों ने अलग-अलग जगहों पर सेंटर देने की मांग की थी। छात्रों की मांग के आधार पर यूनिवर्सिटी वहां पर परीक्षा लेगी और वहीं पर सेंटर तैयार करेगी। कोरोना काल में पहली बार ऑफलाइन परीक्षा की शुरुआत 2 सितंबर से होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment