सूरत एयरपोर्ट से स्पाइस जेट विभिन्न शहरों की अपनी फ्लाइट धीरे-धीरे शुरू कर रही है। स्पाइस जेट प्रबंधन ने सूरत से हैदराबाद के लिए अपनी दूसरी फ्लाइट 10 सितंबर से शुरू करने की घोषणा की है। इससे पहले विमानन कंपनी ने 6 सितंबर से हैदराबाद की पहली फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की थी। 10 सितंबर से शुरू होने वाली हैदराबाद की फ्लाइट सूरत से दोपहर 3.10 बजे रवाना होगी और शाम को 5.10 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।
वापसी में हैदराबाद से दोपहर 1.10 बजे रवाना होगी और दोपहर 2.50 बजे सूरत पहुंचेगी। जानकारी के अनुसार स्पाइस जेट की 6 सितंबर शुरू होने वाली हैदराबाद फ्लाइट का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। यह फ्लाइट हैदराबाद से सुबह 7.5 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 8.50 बजे सूरत पहुंचेगी। उसके बाद सूरत से सुबह 9.30 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 11.25 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment