अनलॉक-4 से ठीक पहले गुजरात में कोरोना से मौतों का आंकड़ा तीन हजार पार हो गया। रविवार को 17 नई मौतों के साथ यह संख्या 3008 हो गई। प्रदेश में 998 मौतें तो पिछले 52 दिन में ही हुई हैं। गत 9 जुलाई को मौतों का आंकड़ा दो हजार पार करते हुए 2010 हुआ था। रविवार को 1,272 नए मरीजों के साथ कुल संख्या 95 हजार 155 हो गई।
एक दिन में 1,095 मरीजों के डिस्चार्ज होने से अब तक 76 हजार 757 मरीज कोरोना को हरा चुके हैं। मौजूदा रिकवरी दर 80.67 फीसदी है। एक दिन में 69 हजार 488 सेंपल की जांच की गई। इधर, सूरत में रविवार को 229 नए केस के साथ कुल 20 हजार 757 मरीज हो चुके हैं। इसी दिन पांच मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां अब तक 811 मौतें हो चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment