header ads

चोरी के 3 आरोपियों से 2 लाख 80 हजार रु. का माल बरामद

सतलापुर थाना पुलिस ने किराना दुकान और सवारी ऑटो चुराने वाले 3 आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक बाल अपचारी को भी पकड़ा है। इन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपितों के पास से पुलिस ने 2 लाख 80 हजार का माल बरामद किया।
सतलापुर थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि चोरी करने वाले आरोपी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। घटना के बाद से पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई थी। तभी पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने चुराए गए ऑटो से सामान भरकर कटी घाटी लाए थे। वे इसे वहां रहने वाली पूजा नाम की एक महिला के पास ले जा रहे थे लेकिन बदकिस्मती से ऑटो खराब हो गया। तो आरोपियों ने ऑटो को झाड़ियों में छिपा दिया और दूसरे ऑटो मैं सामान शिफ्ट कर बंगरसिया में 1500 रुपए का किराए का कमरा लेकर रहने लगे। पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी नीलेश उर्फ महेश पुत्र हरीराव अड़लक 19 साल निवासी खनपुरा, गोलू उर्फ फूल सिंह माझी पुत्र गयाप्रसाद 19 वर्ष निवासी वार्ड 13 सतलपुर, अंकित यादव 20 साल निवासी बिहारी मोहल्ला सतलपुर को गिरफ्तार किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget