header ads

धार-झाबुआ से 15 पिस्टल लेकर आ रहे 6 बदमाश पकड़े, 200 ग्राम ब्राउन शुगर भी जब्त

गैंगस्टर परमाल तोमर के पकड़े जाने के बाद फिर से सक्रिय हुआ कुख्यात बदमाश राहुल राजावत छह साथियों के साथ मंगलवार काे पुलिस के हाथ लग गया। इन बदमाशाें की गाड़ी में 15 कंट्री मेड पिस्टल और 200 ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा मैग्जीन व कारतूस बरामद हुए हैं।

उपचुनाव से पहले भारी मात्रा में हथियार और ब्राउन शुगर के साथ इस गैंग के पकड़े जाने से पुलिस को भी बड़ी राहत मिली है, क्योंकि परमाल गैंग से दुश्मनी के चलते यह गैंग लंबे समय से शांत पड़ी थी, लेकिन परमाल के शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़े जाने के बाद से यह गैंग फिर सक्रिय हुई। हाल ही में कुछ लोगों को धमकाने की भी शिकायतें पुलिस तक पहुंची थीं।

गैगस्टर राहुल राजावत की गैंग से बरामद किए गए हथियार।

एसपी अमित सांघी ने बताया कि गैंगस्टर राहुल राजावत और उसकी गैंग के शहर में फिर से सक्रिय होने की सूचना लगातार मिल रही थी। इस कारण क्राइम ब्रांच के डीएसपी रत्नेश तोमर और उनकी टीम को इनकी निगरानी के लिए लगाया। पिछले दो दिन से गैंग की लोकेशन धार की तरफ मिल रही थी। मुखबिर ने इस बीच सूचना दी कि पूरी गैंग एक्सयूवी-500 एमपी07 सीजी 8206 से ग्वालियर की तरफ आ रही है।

सूचना मिलते ही दो टीमें पड़ताल के लिए लगाईं। पनिहार के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने राहुल राजावत, विक्रम राणा, बंटी लोधी, पुष्पेंद्र उर्फ पुस्सू भदौरिया, अरुण सिंह, करुण उर्फ कुन्नू राणा को पकड़ा है। इनके पास से 15 पिस्टल, 200 ग्राम ब्राउन शुगर, पांच मैग्जीन और कारतूस बरामद हुए हैं। यह लोग झाबुआ और धार से हथियार लेकर आ रहे थे।

अभिषेक तोमर की हत्या के मामले में आया था नाम
बदमाश राहुल राजावत और विक्रम राणा गैंगस्टर हरेंद्र राणा गैंग के साथी हैं। अभिषेक तोमर मर्डर केस में इनका नाम सामने आया था। अभिषेक गैंगस्टर परमाल तोमर का खास था। दोनों गैंग में दुश्मनी चली आ रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस गिरफ्त में छह बदमाश।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget