विकासखंड की ग्राम पंचायत रसीदपुर के अन्तर्गत आने वाले गांव समनापुर खुर्द एवं मुलरमेंटा के रहवासियों ने सड़कें न बनने से आक्रोशित होकर चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने कहा कि रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते हुए सीईओ को ज्ञापन सौंपा। समनापुर खुर्द एवं मुलरमेंटा गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर घेराव किया। यह ग्रामीण उनके गांवों में सड़कें न बनने से आक्रोशित थे। जनपद सीईओ एसएल कुरेले को ज्ञापन सौंपकर जमकर हंगामा किया। ग्रामवासी राजाराम, रामस्वरूप, हरिसिंह, जगदीश, कमलसिंह, अवधनारायण, ओमप्रकाश, मुन्नालाल, विजयसिंह, गंगाराम आदि ने दर्जनों लोगों के साथ प्रदर्शन करते हुए बताया कि समनापुर खुर्द एवं मुलरमेंटा दोनों ही गांवों से कोई पहुंच मार्ग अभी तक पक्का नहीं बनाया गया हैैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन जल्द सड़क निर्माण की तरफ ध्यान नहीं देगा तो आगामी उपचुनाव का बहिष्कार करेंगे। जनपद सीईओ एसएल कुरेले ने सहायक यंत्री एवं उपयंत्री को तत्काल सरपंच-सचिव से मिलकर सड़क संबंधी मांग के विषय में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment