ओपन बुक पद्धति से यूजी अंतिम वर्ष और पीजी अंतिम सेमेस्टर के अंचल के कॉलेजों के पेपर अगले सप्ताह शुरू होंगे। इसकी तैयारियां जीवाजी यूनिवर्सिटी में पूरी कर ली गई हैं। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा यूजी अंतिम वर्ष के शेष पेपर तथा पीजी अंतिम सेमेस्टर के सभी पेपर ओपन बुक पद्धति से कराने के लिए गाइडलाइन जारी की गई थी। पेपर 30 सितंबर तक आयोजित कराना है।
जेयू में तैयारियों के अनुसार 7 से 10 सितंबर के बीच पेपर अपलोड किए जाएंगे। छात्रों के जितने पेपर होंगे उनसे एक या दो दिन ज्यादा पेपर हल करने के लिए दिए जाएंगे। इस लिहाज से छात्रों को 4 से 7 दिन तक पेपर हल करने के लिए मिलेंगे। छात्र पेपर हल करने के बाद कॉपियों को कॉपी संग्रहण केंद्रों पर जमा करेंगे। जिले में 65 काॅपी संग्रहण केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 45 सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त कॉलेज हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment