header ads

10 साल में सितंबर में तीन साल हुई अच्छी बारिश, इस साल उम्मीद कम

मानसून सीजन के तीन माह गुजरने के बाद भी ग्वालियर औसत बारिश के कोटे से 160.8 मिमी पीछे है। अब तक मानसून सीजन में 467.1 मिमी बारिश हुई है। जबकि मानसून सीजन का औसत बारिश का कोटा 790.6 मिमी है। इस तरह औसत बारिश का कोटा पूरा करने के लिए 323.5 मिमी बारिश की और दरकार है। मौसम विभाग में दर्ज आंकड़ों के अनुसार पिछले 10 साल में सितंबर में केवल तीन साल ही अच्छी बारिश हुई। 7 साल सितंबर में कम बारिश हुई।

पिछले वर्ष सितंबर में जमकर बारिश हुई थी। इस दौरान 327.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी। जबकि सितंबर 2010 में 322.2 मिमी और सितंबर 2011 में 175.1 मिमी बारिश बारिश हुई थी। सितंबर में औसत बारिश का कोटा 170.9 मिमी है। बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम 4 सितंबर तक बनने की उम्मीद है लेकिन यह कमजाेर बताया जा रहा है। इससे ज्यादा बारिश नहीं होगी।

उमस फिर करने लगी बेचैन
बारिश का सिलसिला दो दिन से थमा हुआ है। अभी चटक धूप दो दिन तक और निकलेगी। इसके बाद हल्की बारिश भी हो सकती है। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री बढ़त के साथ 33.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री बढ़त के साथ 24.2 डिग्री दर्ज किया गया।

स्थानीय स्तर पर होगी बारिश
बंगाल की खाड़ी में अभी कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है। इससे अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर-चंबल संभाग में स्थानीय स्तर पर ही हल्की बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में 4 सितंबर तक एक कमजोर सिस्टम बनने की उम्मीद है। लेकिन इससे ज्यादा बारिश नहीं मिलेगी। -वेद प्रकाश सिंह, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget