header ads

ढाई घंटे में गंभीर मरीज को इंदौर पहुंचाती थी एंबुलेंस, अब गड्‌ढों के कारण 4 घंटे लग रहे

इंदाैर-इच्छापुर हाईवे पर इन दिनाें सफर करने के नाम से भी डर लगने लगा है। इंदाैर से अकाेला तक फाेरलेन निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 6800 कराेड़ रुपए क्या स्वीकृत किए, नेता खुद की पीठ थपथपाने में नहीं थक रहे। वहीं हाईवे के गड्ढाें काे भरने के लिए अब तक किसी ने आवाज नहीं उठाई। हाईवे पर गड्‌ढों के कारण निजी वाहन चालकों ने खंडवा से इंदौर तक के भाड़े में 500 से एक हजार रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है।

एक महीने में 30 मरीज रास्ते में ही दम तोड़ रहे
इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर एंबुलेंस चलाने वाले चालक ने बताया जिले में 10 एंबुलेंस हैं। इनमें से 6 एंबुलेंस प्रतिदिन एक गंभीर मरीज को लेकर इंदौर जाती है। सिर की गंभीर चोट, प्रसूता जैसे गंभीर मरीज गड्‌ढों के कारण ही रास्ते में दम तोड़ रहे हैं। नाम न बताने की शर्त पर एक चालक ने बताया महीने में सभी एंबुलेंस से 180 मरीज इंदौर ले जाए जाते हैं। इनमें से 30 मरीजों की माैत रास्ते में ही हो रही हैं।

बढ़ाया गाड़ी भाड़ा
खंडवा से इंदौर का जो भाड़ा 2500 रु. लगता था अब 3 हजार रु. तक पहुंच गया। चालक संतोष ने बताया मार्ग खराब होने के कारण वाहन का भाड़ा 500 से 1 हजार रु तक बढ़ा है। 1200 का डीजल, चालक के 500 रु. लग जाते हैं।

वाहनों के टायर फूट रहे
टायर रिमोल्डिंग संचालक अन्ना ने बताया इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर गड्‌ढे बढ़े हैं। हमारे यहां चार पहिया वाहनों के फूटे हुए टायर रिमोल्डिंग के लिए अधिक आ रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget