जिले में तीन दिन तक हुई लगातार बारिश से सामान्य औसत बारिश का कोटा पूरा हो गया है। औसत बारिश से भी 14.2 मिमी ज्यादा बारिश जिले भर में हो चुकी है। वैसे अभी बारिश के मौसम के 14 दिन बचे हुए है, जिनमें बारिश होने से इस आंकड़े में बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि पिछले साल दिसंबर माह तक बारिश का दौर चलता रहा है। पिछले साल 1824.45 मिमी बारिश रिकार्ड हुई थी। दो दिन से तेज धूप निकल रही है, जिससे दिन और रात के पारे में बढ़ोत्तरी हुई है।
जिले भर में सामान्य औसत वर्षा 1197.1 मिमी है, जबकि अब तक 1211.3 मिमी बारिश हो चुकी है, जो औसत से 14.2 मिमी ज्यादा है। जिले में अब तक सबसे ज्यादा बारिश उदयपुरा में 1562.1 मिमी बारिश हुई है, जबकि सबसे कम 922.8 मिलीमीटर बारिश रायसेन तहसील में हुई है। जबकि अन्य तहसीलों में भी सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है।
आगे क्या: 4 सितंबर हो सकती है बारिश
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि मौसम की जो रिपोर्ट आई है, उसमें 4 सितंबर को बारिश दिख रही है। इस दिन एक से दो इंच तक बारिश हो सकती है। इसके बाद बारिश के आसार कम ही है। हल्की बारिश का दौर अभी चलता रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment