header ads

चिचगोहन स्वास्थ्य केंद्र का एमपीएस व पंपुरी हॉस्पिटल का स्टाफ पॉजिटिव

जिले में मंगलवार को 3 नए संक्रमित मिले। इससे पहले सोमवार-मंगलवार की रात में 14 मरीज मिले थे। इसके साथ ही जिले में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 952 हो गई। इसमें चिचगोहन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लेप्रोसी विभाग का एमपीएस और पंपुरी हॉस्पिटल का स्टाफ पॉजिटिव मिला। मरीज पदमनगर, मोहम्मद मस्जिद गली टीपू सुल्तान चौक के पास वार्ड नम्बर 36, रेल्वे कॉलोनी सेंट पायस स्कूल के पास, पंपुरी हॉस्पिटल इंदौर रोड, किशोर नगर, चिड़िया मैदान, एलआईजी कॉलोनी पंधाना, पंजाब कॉलोनी गुरुद्वारा के सामने, विट्ठल नगर, सरोजनी नगर एवं शिव रेसिडेंसी वार्ड नम्बर 7, ग्राम गुड़ी, ग्राम गुयड़ा, ग्राम सिंगोट, ग्राम लाड़नपुर के 2 मरीज तथा पीएचसी चिचगोहन के निवासी हैं।

मंगलवार 8 मरीज स्वस्थ हाेकर घर लाैटे
मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव 8 मरीजों को स्वस्थ होने पर जिला अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। वहीं एडीएम ने 12 नए कंटेनमेंट एरिया बनाए। 11 कंटेनमेंट एरिया काे संक्रमण मुक्त घाेषित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget