ब्लॉक के लोगों के लिए यह अच्छी खबर है कि आने वाले सालों में प्रत्येक गांव और शहर में हर घर में नल से पानी मिलना शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पहले चरण में ब्लॉक के 100 गांव को योजना का लाभ मिलेगा। इन गांव में पानी पहुंचाने के लिए कितनी राशि व्यय होगी इसके लिए पीएचई विभाग के अधिकारी योजना की डीपीआर बनाने की कवायद में जुटे हुए हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए 10 फीसदी राशि जनभागीदारी से जमा करवाने के बाद सामान्य जाति वाले लोगों के गांवों में नल जल योजना प्रारंभ कर दी जाएगी। जबकि एससी एसटी वाले गांव के लोगों को सिर्फ 5 फीसदी राशि जमा करवाने पर इस योजना का लाभ मिल जाएगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन योजना बनाई गई है। इस योजना का उद्देश्य वर्ष 2024 तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले प्रत्येक परिवार के घर में नल से ही पानी उपलब्ध कराया जाना है।
नूरगंज में 50 लाख से बिछाई जाएगी पाइपलाइन
शासन द्वारा नूरगंज गांव के लिए 50 लाख रुपए की नवीन नल जल योजना स्वीकृत की गई है। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से पीएचई विभाग से योजना की मांग की जा रही थी। जिसे हाल ही में विभागीय मंजूरी मिल गई है। विभाग के सब इंजीनियर जेएस यादव ने बताया योजना के स्वीकृत होने से यहां के 500 परिवारों को घर बैठे ही नल से पानी मिल जाएगा।
काम शुरू कराया जाएगा
^जल जीवन मिशन योजना के तहत ब्लॉक के 100 गांवों में पानी पहुंचाया जाएगा इसकी कार्य योजना तैयार करवाई जा रही है जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
- रामकुमार सिंह राजपूत, कार्यपालन यंत्री पीएचई रायसेन
बारना से पहुंचाएंगे पानी
100 गांव के लिए योजना की डीपीआर पीएचई विभाग तैयार कर रहा है। इन गांवों में करीब 80 किलोमीटर दूर बाड़ी के पास स्थित बारना डैम से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं जो 32 गांव छूट रहे हैं उनके लिए अलग से योजना बनाकर ट्यूबवेल से पानी दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment