पंधाना रोड पर धर्म कांटे के पास दर्दनाक हादसे में बाइक सवार किसान दंपति को ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना में घायल महिला ने पति को तड़पते देख अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।दुर्घटना सुबह सोमवार सुबह 10 बजे की है। ग्राम लाड़नपुर के किसान दिनेश पिता बाबूलाल गुर्जर (53) अपनी पत्नी मांगई बाई (50) के साथ बायपास रोड होते हुए ग्राम गोल जोशी की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक एमपी 12 एमएच 7976 को ट्रक एमपी 12 एच 0260 ने पीछे से टक्कर मार दी। दिनेश गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई।
भयावह मंजर देख घायल पत्नी की भी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद काफी देर तक घायल पत्नी मौके पर रोती-बिलखती रही। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस व एंबुलेंस भी काफी देर बार पहुंचे। मृतक दिनेश गुर्जर को राह चलते कुछ लोगों ने पहचान लिया व परिजन का मोबाइल नंबर सर्च कर दुर्घटना की जानकारी दी। मृतक के परिजन कैलाश पटेल ने बताया कि मृतक व उनकी पत्नी रिश्तेदारी के एक कार्यक्रम में गोल जोशी जा रहे थे।
21 फरवरी को लोकोशेड में मीटरगेज रेलवे क्रासिंग पर लैब टेक्नीशियन संजय विष्णुप्रसाद गुर्जर निवासी रामनगर को डंफर ने रौंद दिया था। यह दुर्घटना भी खराब सड़क के कारण हुई थी। दुर्घटनास्थल पर बने अमानक स्पीड ब्रेकर की वजह से बाइक व डंफर असंतुलित हो गए थे। सोमवार को हुई दुर्घटना का कारण भी यही है।
दुर्घटना के बाद सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया
दो लोगों की मौत की खबर लगते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। सूबेदार धरमसिंह जामोद और उनकी टीम ने सड़क किनारे खड़े ट्रकों को हटवाकर ट्रक वालों को नोटिस दिया।
शहर में जगह-जगह सड़कों पर गड्ढें व अमानक स्पीड ब्रेकर लोगों ने मर्जी से बना दिए है। दुर्घटनाओं का एक कारण यह भी है। दुर्घटनाएं रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस खुद गड्ढों को भर रही है। निगम व पीडब्ल्यूडी को भी इस मामले को लेकर गंभीर होना चाहिए।
-संतोष कौल, डीएसपी ट्रैफिक
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment