header ads

ट्रेन, फ्लाइट और बस में बढ़ने लगी यात्रियों की संख्या; ट्रेनों में भोपाल, दिल्ली, गोवा सहित अन्य शहरों के लिए लंबी वेटिंग

त्याेहार से पहले ट्रेन, फ्लाइट और बसाें में यात्रियाें की संख्या बढ़ने लगी है। नतीजा- ग्वालियर से भोपाल और दिल्ली की ओर जाने वाली सभी स्पेशल ट्रेनों में स्लीपर और जनरल क्लास में 80 से लेकर 50 तक की वेटिंग है। थर्ड एसी कोच में भी 6 अगस्त तक कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। उधर, फ्लाइट में भी यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। फ्लाइट में सबसे अधिक यात्री बेंगलुुरु के लिए सफर कर रहे हैं। इसी तरह बसाें में अब 50 फीसदी तक बस की सीट फुल होने लगी हैं।

3 से 6 तक मंगला एक्सप्रेस में भोपाल के लिए स्लीपर में नो रूम
ग्वालियर से भोपाल के लिए जाने वाली मंगला एक्सप्रेस में 3 से 6 सितंबर के बीच स्लीपर श्रेणी में एक भी सीट नहीं है। आईआरसीटीसी के पोर्टल पर नो रूम लिखकर आ रहा है। इसी तरह जनरल क्लास में 3 सितंबर के लिए एक भी सीट खाली नहीं है। अमृतसर-नांदेड एक्सप्रेस में 3 सितंबर को जनरल क्लास में 74 वेटिंग चल रही है। जबकि स्लीपर क्लास में नो रूम लिखकर आ रहा है। इसी तरह थर्ड एसी में वेटिंग है। गोवा एक्सप्रेस, तेलंगाना एक्सप्रेस और नई दिल्ली-विशाखापट्‌टम में वेटिंग है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget