header ads

पानी के बहाव में सड़क के गड्ढों से बह गई चूरी और कोपरा, हालात हुए बद से बदतर

एक सप्ताह पहले कलेक्टर के निर्देश पर नगर की सड़कों के गड्ढों की अस्थाई मरम्मत ठेकेदार ने चूरी और कोपरा डालकर कर दी थी। लेकिन पिछले तीन दिनों पहले हुई बारिश के कारण सड़क के हालात बड़ से बदतर बने हुए हैं। जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस सड़क की स्थाई मरम्मत के लिए नागरिक कई बार स्थानीय प्रशासन से लेकर कलेक्टर,जनप्रतिनिधियों से भी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई भी सड़क की मरम्मत की तरफ ध्यान नहीं दे रहे, जिससे नागरिकों को परेशान होने पर मजबूर होना पड़ रहा है। पूर्व में इन गड्ढों की गिट्टी बोल्डर डलवाकर पुराई करवाई गई थी लेकिन चार दिन की बारिश के कारण नगर के मध्य से गुजरने वाले मार्ग की स्थिति और भी बद से बदतर हो गई है। बता दें कि नगर के मध्य गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग जिसका की वह हिस्सा जोकि धनाश्री से पलक मति की पुलिया तक पूर्व से ही बड़ी मात्रा में क्षतिग्रस्त हो चुका था इस मार्ग पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे कि बाइक चालक सहित छोटे वाहन चालक यहां से निकलने के साथ ही चोटिल हो रहे थे।
मरीजों को हो रही परेशानी, फिर भी अफसर कर रहे अनदेखी : इस बदहाल सड़क का खामियाजा जहां आम जनता और वाहन चालक भुगत रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सबसे ज्यादा परेशानी का सामना एंबुलेंस एवं जननी एक्सप्रेस चालकों को उठानी पड़ रही है, क्योंकि आए दिन इस मार्ग पर होने वाली घटना दुर्घटना को लेकर 108 एवं प्रसूता महिलाओं को लाने ले जाने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज की आवश्यकता होती है लेकिन सड़क पर होने वाले इन बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालक तेज गति से गाड़ी नहीं चला सकता वही इस मार्ग से निकलने वाले सैकड़ों की संख्या में वाहनों के आवागमन के कारण आए दिन सड़क पर जाम लग जाता है जिसके कारण सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा सकती हैं।

इन जगहों पर ज्यादा स्थिति खराब
नगर के मध्य से गुजरने वाली सड़क जोकि पिपरिया तिराहा, नवीन टॉकीज के सामने, पंजाब नेशनल बैंक के सामने पहले से ही क्षतिग्रस्त है। बड़े बड़े गड्ढों के सुधार के लिए सड़क के चलते वाहन चालकों को सुधार के लिए नगर परिषद के द्वारा पुराई करवाई गई थी लेकिन वर्तमान में वाहन चालकों की सुविधा कम होने के नाम पर और बढ़ती जा रहे हैं।

बारिश से बनी स्थिति करवा रहे सुधार
^ मुझे जानकारी लगी है कि पूर्व में सड़क ठेकेदार के द्वारा गड्ढों की पुराई करवाई गई थी लेकिन इस होने वाली तेज बारिश के कारण गड्ढे अपनी पूर्व की स्थिति में आ गए हैं जल्दी नगर परिषद एवं ठेकेदार को बोलकर तत्काल नगर के मुख्य मार्ग पर गड्ढों को भरवाएंगे।
संजय उपाध्याय, एसडीएम बरेली



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shit and copra washed away from road pits due to water flow, situation worsens from bad


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget