मरीन पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एस्सार जेटी से सात नोटिमाइल दूर समुद्र में एक नाव से 13.55 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद दमण के बुटलेगर ने मरीन थाने के सब इंस्पेक्टर को फोन पर धमकी दी।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को मरीन पुलिस को खुफिस सूचना मिली थी कि दमण से नाव में समुद्री रास्ते से शराब लाई जा रही है। मरीन पुलिस ने एस्सार जेटी के पास समुद्र में पेट्रोलिंग शुरू की। मरीन पुलिस ने एस्सार जेटी प्वाइंट से सात नोटिमाइल दूर समुद्र में आ रही एक नाव को फिल्मी स्टाइल में पीछा करके पकड़ा। तलाशी लेने के बाद नाव से 13लाख, 55हजार, 820 रुपए की अवैध शराब मिली।
पुलिस ने नाव और शराब को बरामद कर तस्कर हरेश छनीया ढोलिया, धर्मेंद्र बाबू ढोलिया, मनोज मानका टंडेल, संजय कालीदार हणपति और नटवरलाल नगीन हणपति को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि शराब का जत्था दमण के अाशीष नरसिंह टंडेल ने भेजा था। इसे हजीरा के जूना गांव के नरेश शंकर पटेल ने मंगवाया था। पुलिस ने नरेश को वांटेड घोषित किया। शराब पकड़े जाने के बाद दमण के बुटलेगर ने मरीन थाने के सब इंस्पेक्टर हार्दिक पिपलिया को फोन करके धमकी दी।
पुलिस शिकायत दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। ज्ञातव्य है कि सड़क मार्ग से शराब की तस्करी बंद होने के बाद बुटलेगर नाव से समुद्री रास्ते से होकर शराब सूरत में ला रहे हैं। मरीन पुलिस समुद्र में लगातार गश्त लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार करती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment