फीस का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को अभिभावक फीस के मुद्दे पर एक स्कूल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गए। अभिभावकों ने स्कूल के खिलाफ फीस रिवीजन कमेटी में भी शिकायत की है। अभिभावकों ने स्कूल पर फीस जमा करने के लिए दबाव डालने का भी आरोप लगाया है।
अभिभावकों ने बताया कि केवल इसी वर्ष यानी कि कोरोनाकाल की फीस बाकी है, इसके बावजूद स्कूल की ओर से परेशान किया जा रहा है। अभिभावकों ने डीईओ को लीगल नोटिस भेजकर स्कूल से जवाब मांगा है। वहीं, स्कूल ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। स्कूल का कहना है कि फीस के लिए किसी पर दबाव नहीं डाला जा रहा है।
आरोप: टीसी नहीं मिली तो एडमिशन नहीं होगा
विनोद सोलंकी ने फीस रिवीजन कमेटी और शिक्षाधिकारी से लिखित शिकायत की है। अभिभावक ने बताया कि पांचवीं कक्षा में पढ़ रहे बच्चे का नाम स्कूल से कटवा लिया है। टीसी नहीं मिली तो दूसरे स्कूल में बच्चे का एडमिशन नहीं होगा।
शिक्षाधिकारी ने स्कूल को भेजा नोटिस
शिक्षाधिकारी और एफआरसी ने स्कूल को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। स्कूल के एडमिन हेड नवीनभाई ने कहा कि किसी भी बच्चे को परेशान नहीं किया जा रहा है। अभिभावक स्कूल को बदनाम करना चाहते हैं। किसी की टीसी नहीं रोकी गई है।
स्कूल के खिलाफ ओलपाड़ पुलिस थाने में केस किया
अभिभावक ने स्कूल के खिलाफ ओलपाड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अभिभावक का आरोप है कि स्कूल राइट टू एजुकेशन का उल्लंघन कर रहा है। फीस के लिए बच्चों पर दबाव डाला जा रहा है। जिनकी फीस बाकी है उन्हें ऑनलाइन एजुकेशन से निकाल दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment