header ads

राजस्थान की महिला को रिश्तेदार ने बेहोशी की दवा पिला छेड़छाड़ की, वीडियो भी बनाया

राजस्थान की मूल निवासी और पूणा गांव में रहने वाली महिला से रिश्तेदार ने छेड़छाड़ की। आरोपी वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल भी कर रहा था। सूरत आने के बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के बाडमेर जिले की मूल निवासी भंवरी देवी(40) पति, बेटी और दो बेटों के साथ पूणागांव में रहती हैं।

पति फल का कारोबार करता है। वर्ष 2018 में भंवरी देवी परिवार के साथ राजस्थान अपने गांव गई थी। भंवरी देवी ने अपने रिश्तेदार दिलीप पुत्र बंशीलाल वैष्णव को बताया कि उनकी कमर में दर्द है। दिलीप ने कहा कि हमारे पास दवा है। दिलीप दवा लेकर उनके घर आया और कहा कि इसे चाय में मिलाकर पी लो। भंवरी देवी उसे पीते ही बेहोश हो गई तो दिलीप छेड़छाड़ करने लगा।

इतना ही नहीं मोबाइल में वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। दिलीप मोबाइल पर चेटिंग करने के लिए भी दबाव डाल रहा था। भंवरी देवी सूरत आ गई तो आरोपी दिलीप फोन करके राजस्थान बुलाने लगा। राजस्थान न आने पर वीडियो वायरल करके बदमान करने की धमकी देने लगा।

भंवरी देवी ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया तो दूसरे नंबर से फोन करने लगा। आरोपी ने सात अलग-अलग नंबरों से फोन कर रहा था। दिलीप ने कहा कि उसके पास 22 सिमकार्ड हैं। दिलीप ने भंवरी देवी के पति, बेटी, भाई और पिता के मोबाइल पर भी अभद्र कमेंट किया था। सूरत आने के बाद भंवरी देवी ने पूणा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

आरोपी को गिरफ्तार कर सूरत ले आएगी पुलिस
^महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। आरोपी राजस्थान में है। एक-दो दिन में पुलिस की टीम को राजस्थान रवाना किया जाएगा। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके सूरत ले आएगी। इसके बाद आगे की पूछताछ की जाएगी।-विजयसिंह गडरिया, इंस्पेक्टर पूणा गांव



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget