header ads

सीएम मांधाता सीट को लेकर चिंतित, 15 दिन में दूसरी बार फिर आज आएंगे

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मांधाता सीट को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। उनका 15 दिन में दूसरी बार दौरा कार्यक्रम इसी बात का संकेत दे रहा है। जबकि मांधाता उपचुनाव की बागडोर एवं संकटमोचक की भूमिका पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नंदकुमार चौहान संभाल रहे हैं। उनके अलावा कई बड़े संगठन के नेता भाजपा पदाधिकारी भी लगे हैं। मांधाता में 3 बार प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल भी आ चुके हैं ताकि किसानों की नाराजगी दूर हो सके। किसान बीमा राशि से वंचित होने कारण काफी मायूस नजर आ रहा है। उधर भाजपा के डैमेज एवं नाराज नेताओं को साधने का भी प्रयास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। वे 23 सितंबर को आचार संहिता से पहले पुनासा आकर सभा के दौरान कई बड़ी घोषणाएं कर चुके हैं। उसके बाद गुरुवार दोपहर 3 बजे आकर बूथ लेवल के पदाधिकारी सेक्टर प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे कार्यक्रम में करीब 5000 कार्यकर्ता शामिल होंगे।

5 हजार कार्यकर्ताओं के बैठने की कुर्सियों की व्यवस्था
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 3 बजे मूंदी आएंगे। हाई स्कूल मैदान पर हेलीपैड पर उतर कर सीधे कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउंड कार से पहुंचेंगे। कार्यक्रम में करीब 5000 भाजपाई कार्यकर्ताओं को बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था की जा रही है। बुधवार दिनभर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का जमवाड़ा लगा रहा। पुलिस अफसरों ने भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Worried about CM Mandhata seat, will come again today for the second time in 15 days


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget