header ads

एक्टिव मरीज 1700 से कम हुए सिविल-स्मीमेर में सिर्फ 82 मरीज, शुक्रवार को 218 नए संक्रमित मिले, 247 डिस्चार्ज; दो की मौत

कोरोना के मामले लगातार घटते जा रहे हैं। शुक्रवार को 218 नए संक्रमित मिले। इनमें शहर के 165 और ग्रामीण के 53 मरीज हैं। अब तक सूरत में कोरोना के कुल 36669 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 26,631 शहर के और 10038 ग्रामीण के हैं। 24 घंटे में दो मौत हुई। अब तक 1005 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें 728 मौत शहर की और 277 मौत ग्रामीण में हुई हैं।

विभिन्न अस्पतालों से 247 मरीज डिस्चार्ज हुए। अब तक 33988 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसमें 24,809 शहर के और 9179 ग्रामीण के शामिल हैं। शहर के दो सबसे बड़े अस्पताल सिविल और स्मीमेर में इस समय कोरोना के मात्र 82 मरीज भर्ती हैं जिसमें 58 मरीजों की हालत गंभीर है। इसमें 42 सिविल में और 16 स्मीमेर अस्पताल में भर्ती हैं। अब सूरत में 1676 एक्टिव मरीज हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget