header ads

ड्रेनेज के लिए 17 करोड़ मंजूर, काम डेढ़ साल बाद भी नहीं

मनपा में शामिल होने के 14 साल बाद भी गभेणी में ड्रेनेज की सुविधा नहीं है। डेढ़ साल पहले गभेणी मेंे ड्रेनेज नेटवर्क के लिए 17 करोड़ का बजट मंजूर किया गया था, लेकिन जिस जमीन पर पंपिंग स्टेशन बनना है उसके कब्जे को लेकर मनपा और कलेक्ट्रेट के बीच विवाद चल रहा है। जिसके कारण डेढ़ साल से काम अटका पड़ा है। ड्रेनेज न होने से गंदा पानी खुले में छोड़ा जा रहा है।

इससे इस क्षेत्र के 40 हजार लोगों के स्वास्थ्य को लेकर खतरा बना है। स्थानीय पार्षद भद्रेश परमार ने बताया कि जल्द ही समस्या का निराकरण नहीं आया तो आंदोलन करेंगे। वर्ष 2006 में गभेणी, सोनारी, जिआव, बुडिया, ऊन आदि गांवों को मनपा में शामिल किया था। गभेणी में अभी तक ड्रेनेज की सुविधा नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
17 crore approved for drainage, work not even after one and half year


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget