पश्चिम रेलवे ने दशहरा और दिवाली पर यात्रियों की सुविधा के लिए सात और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की 216 ट्रिप चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें जयपुर, पुणे, अजमेर, झांसी, बीकानेर, श्रीगंगानगर, भगत की कोठी के लिए चलाई जाएंगी। इनकी अलग-अलग बुकिंग 18,19 और 20 अक्टूबर से शुरू की जाएगी।
दादर-अजमेर सुपरफास्ट हफ्ते में 3 दिन चलेगी
ट्रेन नं. 02989 दादर-अजमेर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को दादर से दोपहर 14.35 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 8.15 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह ट्रेन 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी।
बांद्रा-श्रीगंगानगर की 84 ट्रिप चलेगी
ट्रेन नं. 09707 बांद्रा टर्मिनस-श्री गंगानगर स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से रात 20.55 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 7.30 बजे श्री गंगानगर पहुंचेगी। यह ट्रेन 22 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक रोजाना चलेगी। कुल 84 ट्रिप चलेगी।
बांद्रा-झांसी साप्ताहिक की 12 ट्रिप चलेगी
ट्रेन नं. 04182 बांद्रा-झांसी स्पेशल बांद्रा से प्रत्येक शुक्रवार को रात 21.15 बजे रवाना होकर दूसरे दिन देर रात 1.40 बजे झांसी पहुंचेगी। यह ट्रेन 23 अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगी। इसकी 12 ट्रिप चलाई जाएगी।
बांद्रा-बीकानेर साप्ताहिक की 12 ट्रिप चलेगी
ट्रेन नं. 02474 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल बांद्रा से प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 14.35 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन दोपहर 12.25 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह ट्रेन 27 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक 12 ट्रिप चलाई जाएगी।
दादर-बीकानेर सुपरफास्ट स्पे. हफ्ते में 2 बार
ट्रेन नं. 02490 दादर-बीकानेर स्पेशल दादर से प्रत्येक बुधवार और रविवार को दोपहर 14.35 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन दोपहर 13.10 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह ट्रेन 21 अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी।
बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी हफ्ते में 2 बार
ट्रेन नं. 04818 बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी स्पेशल बांद्रा से प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को दोपहर 13.05 बजे रवाना होगी और सुबह 08.20 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। यह ट्रेन 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी।
जयपुर-पुणे सुपरफास्ट हफ्ते में दो बार चलेगी
ट्रेन नं. 02939 पुणे-जयपुर स्पेशल प्रत्येक बुधवार और रविवार को दोपहर 15.30 बजे पुणे से रवाना होकर दूसरे दिन दोपहर 13.40 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 21 अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। वापसी में 02940 जयपुर-पुणे हर मंगलवार और शनिवार को जयपुर से सुबह 09.15 बजे रवाना होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment