सैयदपुरा रानी तलाव के बिल्डर ने फिनाइल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आरटीआई एक्टिविस्ट निर्माण को अवैध बताकर 62 लाख रुपए मांग रहा था। बिल्डर की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार रानी तलाव खाटकीवाड़ में स्थित मोहम्मद मुस्तफा पैलेस में रहने वाला मोहम्मद आरिफ शाबीर कुरेशी (47) पेशे से बिल्डर है।
मोहम्मद आरिफ ने सैयदपुरा तुरावा मोहल्ला में वाॅर्ड नं. 5, सिटी सर्वे नं. 1751 की जमीन पर वर्ष 2018 में छह मंजिला बिल्डिंग बनवाई थी। मनपा से इसकी मंजूरी भी ली थी। कुछ दिनों से अनस सफी रंगरेज अनस उर्फ मिंडी, सैयद सुजाउद्दीन उर्फ सज्जू बापू और आसिफ बाप्पी बिल्डिंग को अवैध बताकर मोहम्मद आरिफ से रुपए मांग रहे थे।
बता दें आरोपी अनस सफी 45 लाख, सैयद सुजाउद्दीन 10 और आसिफ 7 लाख रुपए मांग रहे थे। आरोपी रुपए न देने पर मनपा में अर्जी देकर बिल्डिंग को गिरवाने की धमकी दे रहे थे। आरोपियों की यातनाओं से परेशान होकर बिल्डर मोहम्मद आरिफ ने बुधवार को सूसाइड नोट लिखकर फिनाइल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मोहम्मद आरिफ समय पर घर नहीं आए तो परिवार वाले खोजते हुए ऑफिस में पहुंच गए, जहां मोहम्मद बेहोश पड़ा था। परिवार वालों ने आरिफ को अस्पताल में भर्ती कराया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment