header ads

कपड़ा व्यापारी से 19.61 लाख की धोखाधड़ी, धमकाया का भी आरोप; मामला दर्ज

मिलेनियम मार्केट के एक व्यापारी ने 19 लाख 61 हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला सलाबतपुरा थाने में दर्ज कराया है। व्यापारी ने जब आरोपियों से पेमेंट मांगा तो हाथ-पैर तोड़ देने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि सिटीलाइट स्थित रामेश्वरम रेसीडेंसी निवासी रेवतिसरण विनोदकुमार दीक्षित की रिंगरोड स्थित मिलेनियम मार्केट-1 में दुकान है।

गत 30 जनवरी से 4 फरवरी के दौरान कपड़ा दलाल कुंदन सिंह, नवसाद अब्दुल रजाक खान और कैलाश कारवा ने मिलकर 21 लाख 54 हजार 200 रुपए का माल उधार में लिया था। और समय कुछ समय वाद पेमेंट का वादा किया था। बाद में व्यापारी ने जब आरोपियों से बकाया 19 लाख 61 हजार रुपए का पेमेंट की मांग की तो आरोपियों ने हाथ- पैर तोड़ देने की धमकी दी।

लोन का झांसा दे की 5.50 लाख की ठगी

वेड रोड इलाके की एक शातिर महिला ने लोन दिलाने का झांसा देकर कई महिलाओं के जरूरी दस्तावेज ले लिए। उसके बाद उन महिलाओं के नाम पर लोन लेकर 5. 50 लाख की धोखाधड़ी की है। डिंडोली स्थित राजदीप सोसाइटी निवासी आरोपी संगीता अनिल पाटिल ने एक साल पहले वेड रोड स्थित रूपल सोसाइटी निवासी वंदना महाजन को उज्ज्वला फाइनेंस के नाम से लोन दिलाने के लिए आधार कार्ड,वोटिंग कार्ड लिए थे। वंदना ने खिलाफ चौक बाजार थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget