मिस्टर गुजरात रहे और मिस्टर इंडिया के लिए गुजरात का प्रतिनिधित्व कर चुके मेजल केरीवाला की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अडाजण के आनंद महल रोड पर स्नेह संकुल के पास एक कार में शव मिला। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि स्टेरॉयड के ओवरडोज से मौत हुई है। शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस ने अभी एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर विसरा सैम्पल ले लिया है। मेजल के करीबियों का कहना है कि दमण से लौटने के बाद नशे की हालत में उसने स्टेरॉयड का इंजेक्शन लगा लिया। ओवरडोज होने के कारण उसकी मौत हो गई है। मेजल के दोस्त भावेश ने बताया कि मेजल अपनी पत्नी के साथ दमण गया हुआ था। वहां किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था।
शाम को वह दमण से लौटा था और कार में शराब नशे में था। कार से निकलने की कोशिश भी की थी, लेकिन नहीं निकल पाया। मेजल के दो जिम थे, जिसमें उधना वाला शुरू है और सचिन वाला बंद हो चुका है।ये उपलब्धियां हासिल कर चुके थे: मेजल के नाम मिस्टर साउथ गुजरात यूनिवर्सिटी, मिस्टर सूरत, मिस्टर साउथ गुजरात, मिस्टर गुजरात का खिताब जैसे खिताब हैं।
सैम्पल एफएसएल भिजवाए
कार के अंदर से जो बोतल मिली है वो स्टेरॉयड है और उसे एफएसएल में भिजवा दी है। इसके बाद पता चलेगा क्या था इसमें और क्या है। रिपोर्ट के बाद ही कुछ बता सकते हैं।
जेबी बुबादिया,पुलिस इंस्पेक्टर, अडाजण
बिना प्रिस्क्रिप्शन नहीं ले सकते
स्टेरॉयड डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर ही लिया जा सकता है। इसमें दो तरह से मौत हो सकती है हार्ट ज्यादा एक्टिव हो गया हो या ब्रेन।
ओमकार चौधरी,सीएमओ सिविल अस्पताल
नसों में भी लेने लगे हैं स्टेरॉयड
एक बॉडी बिल्डर ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि इस लाइन में कई सारे स्टेरॉयड का अवैध रूप से इस्तेमाल होता है। सबका पावर भी अलग होता है और डोज़ भी। स्टेरॉइड्स के इंजेक्शन को मसल्स में लिया जाता है। एक ही स्टेरॉयड है जो नसों में लिया जाता है और वो है एएमपी। ये घोड़ों को दी जाती है। इसकी तलब कोकेन की तरह लगती है। इसलिए ये बहुत ही कम उपयोग होता है लेकिन जो करता है उसको आदत लग जाती है। कई बॉडी बिल्डर्स एक से दस एमएल तक डोज ले लेते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment