header ads

सूरत में कुल मरीज 29457, इनमें 26 हजार से ज्यादा स्वस्थ हुए, पिछले दो दिनों से नए केस के मुकाबले ठीक होने वाले मरीज ज्यादा

अनलॉक-5 के पहले दिन सूरत में कोरोना के केसों में थोड़ी कमी आई है। बुधवार को जहां 298 केस आए थे, वहीं गुरुवार को 288 केस मिले। सूरत में कुल मरीजों की संख्या साढ़े 29 हजार के करीब पहुंच गई है। अच्छी बात यह है कि लगातार दूसरे दिन नए केसों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा रही।

पिछले 24 घंटे में 298 रोगी ठीक हुए। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 26 हजार को पार कर गई। रिकवरी रेट भी 88.29 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इधर, सूरत में पिछले तीन दिनों से लगातार चार मौतें हो रही हैं। मौतों की संख्या 931 हो गई है।
प्रदेश की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना से और 10 लोगों की जान चली गई है। मौतों का कुल आंकड़ा 3463 पर पहुंच गया है। राज्य में भी पिछले कुछ दिनों के मुकाबले नए केसों की संख्या में थोड़ी कमी अाई है। गुरुवार को 1351 केस मिले। अब यहां कुल मरीजों की संख्या एक लाख 38 हजार 745 पर पहुंच गई है।

राज्य में रिकवरी रेट 85 प्रतिशत से ज्यादा
पिछले 24 घंटे में 1334 लोग और स्वस्थ हुए। कोरोना को मात देने वालों की संख्या 1 लाख 18 हजार 565 पर पहुंच गई है। सक्रिय मामले मामूली रूप से बढ़कर 16717 हो गए हैं, इनमें से 89 लोग वेंटिलेटर पर हैं। अब तक 44 लाख 74 हजार 766 लोगों की जांच की जा चुकी है। 6 लाख से ज्यादा लोग क्वारेंटाइन में हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट 85 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है।

देश में 86,846 नए मरीज मिले, 78,857 ठीक हुए
देश में एक बार फिर नए मरीजाें की संख्या स्वस्थ हाेने वाले मरीजाें की संख्या से ज्यादा हाे गई। गुरुवार काे 24 घंटे में 86,846 नए मरीज मिले, जबकि 78,857 मरीज स्वस्थ हुए। इसके साथ ही कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 63,84,970 हाे गई है।

इनमें से 53,39,498 मरीज स्वस्थ हाे चुके हैं। 24 घंटे में 1141 काेराेना मरीजाें की मृत्यु हाेने के बाद कुल माैताेें की संख्या 99,719 हाे गई है। यही रफ्तार रही ताे शुक्रवार काे माैताें का आंकड़ा बढ़कर एक लाख काे पार कर जाएगा।

अहमद पटेल कोरोना पॉजिटिव
कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल की कोरोना रिपाेर्ट पॉजिटिव आई है। पटेल ने हाल ही में संसद के सत्र में भी हिस्सा लिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget