देश में पहली बार सी-प्लेन शुरू होने जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत गुजरात की साबरमती नदी से हो रही है। गुजरात सरकार ने केंद्र सरकार के निर्देश पर सी-प्लेन प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसका उद्घाटन 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उद्घाटन अवसर पर पहला सी-प्लेन साबरमती नदी से केवडिया डेम तक का सफर तय करेगा। सी-प्लेन से 220 किमी का सफर सिर्फ 45 मिनट में पूरा हो जाएगा।
कनाडा से आने वाले हैं दो प्लेन
अहमदाबाद की साबरमती नदी से केवडिया डेम तक चलने वाले दोनों प्लेन कनाडा से गुजरात आ रहे हैं। स्पाइस जेट द्वारा संचालित होने वाली दो फ्लाइट में दो विदेशी पायलट और दो क्रू-मेंबर रहेंगे। पायलट और क्रू-मेंबर 6 महीनों तक गुजरात में ही रहेंगे और यहां के पायलट को ट्रेनिंग देंगे।
इस योजना में सबसे अहम रोल नर्मदा कैनाल का रहेगा, जो दुनिया की सबसे लंबी क्रांक्रीट कैनाल है। इस कैनाल से कहीं न कहीं ये पांचों नदियां भी जुड़ती हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नदियों के जल-मार्गों को नर्मदा कैनाल के नेटवर्क से जोड़े जाने की योजना है।
साबरमती नदी से केवडिया डैम तक का 220 किमी का सफर तय करेंगे
गुजरात में नर्मदा, साबरमती, तापी, अंबिका, और पूर्णा जैसी बड़ी नदियों में साल भर पानी रहता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सी-प्लेन के अलावा इनका उपयोग माल ढुलाई के लिए जलमार्ग के रूप में भी किया जाएगा। इनसे न सिर्फ कम समय में सफर भी हो सकेगा, बल्कि छोटे जहाजों की मदद से बहुत कम समय में माल ढुलाई भी हो सकेगी, जिससे सड़कों पर बढ़ रहे ट्रैफिक को भी कम करने में मदद मिलेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment